logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद पर्व को लेकर बाँकेगंज में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बाँकेगंज क्षेत्र में ईद पर्व के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अंकुर कुमार के नेतृत्व में पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल श्याम कुमार सहित लगभग 10 सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस टीम ने पूरे बाँकेगंज बाजार एवं मुख्य सड़कों पर पैदल भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। अधिकारियों ने बाजार में मौजूद व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

उपनिरीक्षक अंकुर कुमार ने कहा कि ईद के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से बाजार में रौनक बनी रही और लोगों ने खुद को सुरक्षित महसूस किया।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।

4
5328 views

Comment