logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उमरिया: बकरीद पर्व पर सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था लागू

उमरिया: बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व के दौरान जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के निर्देश पर चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था लागू की गई है। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं और शांति समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री न फैले। जिला पुलिस ने आमजन से भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

1
413 views

Comment