भागलपुर जिला प्रशासन का बड़ा ऐलान, अब तय दर पर होगा गंगा पार आवागमन बाइक, कार का ये रेट होगा ....
भागलपुर समाहरणालय के जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा स
भागलपुर जिला प्रशासन का बड़ा ऐलान, अब तय दर पर होगा गंगा पार आवागमन बाइक, कार का ये रेट होगा ....
भागलपुर समाहरणालय के जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा संचालित सर्क सीपिंग सेवा के लिए नई दर तालिका जारी कर दी गई है। बाबूपुर गंगा घाट से महादेबपुर घाट तक चलने वाली इस सेवा में अब बाइक, कार, ट्रक समेत विभिन्न वाहनों के लिए निर्धारित शुल्क लागू किया गया है।
जारी की गई सूची के अनुसार 12 वर्ष से ऊपर के यात्रियों के लिए ₹50 और छोटे बच्चों के लिए ₹25 शुल्क तय किया गया है। वहीं मोटरसाइकिल के लिए ₹50, तीन पहिया वाहन के लिए ₹150 और कार, जीप, बोलेरो व स्कॉर्पियो जैसे चार पहिया वाहनों के लिए ₹700 शुल्क निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा बड़े मालवाहक वाहनों के लिए भी अलग-अलग दरें तय की गई हैं। 10 व्हीलर से लेकर 18 व्हीलर ट्रकों तक के लिए लोडेड और अनलोडेड दोनों श्रेणियों में शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि गंगा पार आवागमन के लिए यह सेवा काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। खासकर बाइक और छोटे वाहनों से सफर करने वाले लोगों को अब नियमित और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और निर्धारित शुल्क ही दें।