logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीतल नगरी मुरादाबाद में मौसम का यू-टर्न: आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि।तापमान गिरा,गर्मी से राहत।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (पीतल नगरी) और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) के प्रकोप के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। मौसम के करवट बदलने के चलते जिले में तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है।

मुरादाबाद सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं। इस दौरान आसमान से बिजली गिरने (वज्रपात) और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई है,आपदा प्रबंधन ने लोगों के फोन पर मैसेज भेज कर चेतावनी जारी की है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

तेज आंधी और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई है। आंधी के चलते सड़कों पर पेड़ों की टहनियां और होर्डिंग्स गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। हालांकि चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को इस आंधी-बारिश से भीषण उमस और लू के थपेड़ों से बड़ी राहत मिलेगी।

इस समय हो रही बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी, जिससे आने वाली फसलों को लाभ मिल सकता है। हालांकि, 90 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी से आम के बागों और आम की फसल को नुकसान पहुंचेगा

11
1328 views

Comment