logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वरिष्ठ पत्रकार सुनील तनेजा का निधन

मेरठ - वरिष्ठ पत्रकार सुनील तनेजा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया । वो पिछले 3 वर्ष से कैंसर जैसे रोग से लड़ रहे थे । उनके निधन से पत्रकार व सामाजिक जगत में शोक व्याप्त हो गया । व्यापारी नेता से पत्रकारिता में आने वाले सुनील तनेजा ने "आज़" अखबार से अपना पत्रकारिता सफर प्रारंभ किया और उसके उपरांत बहुत समय तक वो जी न्यूज समेत विभिन्न मीडिया चैनलों के लिए अपनी सेवाएं देते रहे । सुनील तनेजा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े थे जिस कारण एक राष्ट्रवादी पत्रकार के रूप में उनकी क्षवि बनी हुई थी । 28 मई की सांय सूरजकुंड पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया । वो अपने पीछे पत्नी व एक पुत्र व एक पुत्री युक्त परिवार छोड़ गए हैं । उनके निधन पर सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर विधायक अमित अग्रवाल आरएसएस पदाधिकारियों व प्रेस क्लब मेरठ के पदाधिकारियों अध्यक्ष रवि शर्मा समेत दिनेश चंद्रा मुकेश गोयल के के शर्मा आइमा अध्यक्ष महेश शर्मा विजय राजा मनमोहन भल्ला आदि ने शोक व्यक्त किया

16
3422 views

Comment