लोहारू में लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान
लोहारू : भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से स्थानीय जनता को भारी परेशानी हो रही है। दिन और रात में कई बार बिजली जाने के कारण छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज विशेष रूप से प्रभावित हैं। स्थानीय निवासी बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी समस्या सुनने के बजाय उल्टे जवाब देकर जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं। बिजली कटौती के कारण दुकानदारों और व्यापारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की है ताकि उन्हें राहत मिल सके।