इचलकरंजी पुलिस की बड़ी कार्रवाही में अवैध IPL सट्टेबाजी पर ई 9 आरोपी गिरफ्तार, 87 लाख से अधिक का सामान जब्त.
इचलकरंजी में अवैध IPL सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 आरोपी गिरफ्तार, ₹87 लाख से अधिक का सामान जब्त
NCR News | प्रतिनिधि : तुषार पोवार, कोल्हापुर
कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी शहर में अवैध ऑनलाइन IPL सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शिवाजीनगर पुलिस थाना एवं विशेष जांच पथक (SIT) द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस कार्रवाई में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग ₹86,93,230 मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इचलकरंजी शहर में ऑनलाइन माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। इसके बाद माननीय अपर पुलिस अधीक्षक, गडहिंग्लज विभाग के मार्गदर्शन में विशेष जांच पथक का गठन किया गया। उपविभागीय पुलिस अधिकारी, इचलकरंजी विभाग, शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन एवं SIT टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी “park247.com” एवं “park333.com” जैसी वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर उपकरण, नकद राशि, चारपहिया वाहन तथा ऑनलाइन सट्टेबाजी में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री जब्त की।
कार्रवाई में शामिल प्रमुख अधिकारी
- पुलिस अधीक्षक श्री. निलोत्पल , कोल्हापुर
- अप्पर पुलिस अधीक्षक श्री.अण्णासाहेब जाधव गडहिंग्लज विभाग
- उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री. विक्रांत गायकवाड इचलकरंजी विभाग
- पुलिस निरीक्षक श्री शिवाजी गायकवाड, शिवाजीनगर पुलिस ठाणे
- पुलिस निरीक्षक श्री गजेंद्र लोहार, शहापुर पुलिस ठाणे
- पुलिस निरीक्षक श्री विकास शिंदे, हुपरी पुलिस स्टेशन
विशेष जांच पथक (SIT) के अधिकारी
पोसई महावीर कुटे , पोसई प्रविण माने, पोहेका प्रमोद भांगरे, पोहेका महेश खोत, पोहेका सागर चौगुले, पोहेका महेश पाटील, पोको रवींद्र महाजन, पोको रणवीर जाधव, पोको नितीन जाधव, पोका नितीन पाटील, पोको अमोल आव्हाडे, पोको अनिल चव्हाण, पोको गजानन बरगले, पोको सदाम सनदी, पोको शिरीष कांबळे एवं पोको विकास चौगुले ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, महाराष्ट्र जुआ अधिनियम एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।