logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखीमपुर खीरी लाखन आर्मी टीम ने अग्निकांड पीड़ितों को बढ़ाया मदद का हाथ, खाद्य सामग्री व आर्थिक सहायता वितरित

लाखन आर्मी टीम ने अग्निकांड पीड़ितों को बढ़ाया मदद का हाथ, खाद्य सामग्री व आर्थिक सहायता वितरित

कारीबरेड़ी अग्निकांड में 50 मकान जलकर राख, पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे कस्ता विधानसभा अध्यक्ष श्री सुजीत पासी

दो बेटियों की शादी के लिए लाखन आर्मी संगठन ने दी ₹2100-2100 नगद सहायता राशि

लखीमपुर खीरी।
मितौली तहसील क्षेत्र के गांव कारीबरेड़ी में हुए भीषण अग्निकांड में लगभग 50 मकान जलकर राख हो गए। इस हादसे में करीब 70 से 80 परिवार प्रभावित हुए, जिनका घर-गृहस्थी का पूरा सामान आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। घटना के बाद गांव में दुख और पीड़ा का माहौल बना हुआ है।
इसी क्रम में विधानसभा कस्ता लाखन आर्मी टीम के नेतृत्वकर्ता श्री सुजीत पासी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री वितरित की। टीम द्वारा जरूरतमंद परिवारों को आटा, चावल, दाल, तेल, सब्जी सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।
वहीं, अग्निकांड में दो बेटियों की शादी भी प्रभावित हुई थी। इस दुखद परिस्थिति को देखते हुए लाखन आर्मी संगठन व समाज के सहयोग से दोनों बेटियों के विवाह हेतु ₹2100-2100 की नगद सहायता राशि प्रदान की गई।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे यह राहत कार्य सफल हो सका। ग्रामीणों ने भी राहत सामग्री और आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए लाखन आर्मी टीम एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विधानसभा कस्ता प्रभारी श्री शिवम पासी जी, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र पासी जी, जिला सचिव अमित पासी जी, रत्नेश पासी जी, मिथुन पासी,सतीश पासी जी, अशोक पासी जी, दुर्गेश पांडे जी, प्रेमचंद पासी जी, फूल सिंह पासी जी सहित अन्य सदस्यगण, प्रशंसक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

18
712 views

Comment