logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच जिलेभर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार हुआ सम्पन्न*


ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त एसडीओपी अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस प्रशासन की सतर्क एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते जिले में त्योहार पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हुआ।

त्योहार के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों, प्रमुख धार्मिक स्थलों, मस्जिदों, ईदगाहों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलेभर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की लगातार निगरानी एवं पेट्रोलिंग जारी रही। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की 13वीं बटालियन का बल भी तैनात रहा, जिसने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की गई। पैदल गश्त, फ्लैग मार्च, स्थाई पिकेट एवं मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की साइबर टीम द्वारा सतत निगरानी रखी गई तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु विशेष मॉनिटरिंग की गई।

विदिशा पुलिस द्वारा आमजन, धर्मगुरुओं, शांति समिति सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना करते हुए जिलेवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिले में शांति, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

6
202 views

Comment