आगामी 30 मई शनिवार को शाम शहर मे लगेगा साहित्य व संस्कृति के अद्धभुत संगम का मेला
काशीपुर:- 30 मई दिन शनिवार को शाम 6:00 बजे कुंडेश्वरी रोड स्थित शगुन गार्डन साहित्य और संस्कृति के अद्भुत संगम का गवाह बनेगा।
काशीपुर के साहित्य आराधना मंच की ओर से शगुन गार्डन में साहित्य कुंभ एवं पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें शहर के साहित्य जगत से जुड़े साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा।इसी विषय पर कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर रजनीश शर्मा ने एक प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने बताया कि शगुन गार्डन में साहित्यकारों और साहित्य जगत से जुड़े लोगों के सम्मान हेतु यह कार्यक्रम किया जा रहा है।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शहर में काफी साहित्यकार ऐसे हैं जिन्होंने अपने कई पुस्तक लिखी लेकिन उनको कहीं पर भी सम्मान व उचित स्थान नहीं मिला पत्रकारों के यह पूछने पर कि आपको यह प्रेरणा कहां से मिली तो डॉक्टर रजनीश शर्मा ने बताया कि अचानक बैठे-बैठे यह ख्याल आया कि कई प्रकार के कार्यक्रम शहर में होते हैं लेकिन इस प्रकार का कोई कार्यक्रम आज तक शहर में नहीं हुआ है उनके अनुसार काशीपुर शहर में इस प्रकार का यह पहला कार्यक्रम है उन्होंने कहा कि हर प्रकार के कलाकारों के सम्मान की बात की जाती है लेकिन अभी तक साहित्यकारों के सम्मान की बात काशीपुर में किसी भी संस्था ने या जनप्रतिनिधि ने नहीं की है इसी को लेकर की यह कार्यक्रम किया जा रहा है इसमें काशीपुर के साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा लगभग 40 से 50 साहित्यकारों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है उन्होंने बताया कि कुछ साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा डॉ रजनीश शर्मा ने कहा कि साहित्य जगत से जुड़े और साहित्य प्रेमियों का कार्यक्रम में स्वागत है अभिनंदन है उन्होंने युवाओं से भी अपील की की अपनी साहित्य कला और संस्कृति से जुड़े ताकि हम अपनी वैभवशाली संस्कृति पर गर्व कर सके उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम साहित्यकारों के सम्मान में उनकी तरफ से एक छोटा सा प्रयास है।