logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं में मौसम का रेड अलर्ट: 28 से 31 मई तक आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी.

👉बदायूं में मौसम का रेड अलर्ट: 28 से 31 मई तक आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी.

बदायूं। भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) लखनऊ द्वारा जारी रेड अलर्ट के बाद बदायूं जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले में 28 मई 2026 से 31 मई 2026 तक गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की गई है।

इस अवधि के दौरान जिले में तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरना), ओलावृष्टि और भारी बारिश होने की प्रबल आशंका जताई गई है।

ग्रामीण इलाकों में मुनादी कराने के निर्देश.
अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि मौसम के इस रेड अलर्ट की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाए। इसके लिए जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मेगा फोन और पी.ए. सिस्टम (लाउडस्पीकर) के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार और मुनादी कराई जाएगी ताकि आम जनमानस सुरक्षित स्थानों पर रहे।

वीडियो बनाकर ग्रुपों में शेयर करने का आदेश.
प्रशासन ने आदेश दिया है कि गांवों में किए जा रहे इस प्रचार-प्रसार की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाए। इस वीडियो को जिले के सभी आधिकारिक और सार्वजनिक व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर करना अनिवार्य किया गया है, जिससे सूचना की सत्यता और पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई सूचना.
इस आपातकालीन सूचना की प्रतिलिपि जिलाधिकारी (DM), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बदायूं को आवश्यक कार्रवाई और निगरानी हेतु सादर प्रेषित कर दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और पेड़ों या जर्जर मकानों के नीचे शरण न लें।

#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #budaun #badaun #ujhani #badaunnews #BreakingNews #socialmedia #budauncity #badauncity #hailstorm #thunderstorm #rainyday बदायूँ हर पल न्यूज़ SudhAnshu Saxena @badaunharpalnews

3
89 views

Comment