नजीबाबाद में कुत्तों का आतंक जारी, नगर पालिका से कार्रवाई की मांग
नजीबाबाद: नगर में कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना दो या तीन व्यक्तियों को कुत्तों ने काटा है, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में है।
नगर पालिका के जिम्मेदारों से निवेदन किया गया है कि वे इस समस्या का समाधान करें और कुत्तों को पकड़कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्थानीय समुदाय इस मुद्दे को गंभीरता से देख रहा है और जल्द राहत की उम्मीद कर रहा है।