खरखौदा के वार्ड नंबर-3 में महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है...
खरखौदा के वार्ड नंबर-3 में महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में महिला को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
पीड़ित महिला ने कुछ लोगों पर मकान पर कब्जा करने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। इलाज के बाद वापस लौटने पर परिजनों ने रोड जाम करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बेटी को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।