logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज में संगम क्षेत्र का समग्र विकास योजना शुरू

प्रयागराज : गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फ्लोटिंग जेटी पर गंगा की आरती का शुभारंभ करने के बाद प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने संगम, बड़े हनुमान मंदिर कारिडोर और अक्षयवट कारिडोर के पास समग्र विकास योजना तैयार की है।

इस योजना में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों से की जाने वाली मनमानी वसूली पर रोक लगाने का प्रावधान है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने पार्किंग स्थल के लिए शुल्क निर्धारित कर उसके रेट बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है। उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि संगम क्षेत्र में भोजन करने के लिए भी विशेष स्थल बनाए जाएंगे, जहां बिजली-पानी और बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे।

समग्र विकास योजना के तहत पौधारोपण, बेंच व्यवस्था, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, पेंटिंग, शिलालेख, घाटिया कालोनी का सौंदर्यीकरण, फूड कोर्ट, वेंडिंग जोन, ड्राप आफ जोन एवं मनोरंजन गतिविधियां संचालित की जाएंगी। ये सभी कार्य संगम, बड़े हनुमान मंदिर और अक्षयवट कारिडोर के आसपास किए जाएंगे।

3
63 views

Comment