उज्जैन: नलिया बाखल में चाकूबाजी से युवक की हत्या
उज्जैन: महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चाकूबाजी की एक घटना हुई जिसमें मोहित नामक युवक की हत्या कर दी गई।
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। मृतक मोहित के पिता प्रेमनारायण मंसोरिया ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।