logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अभी की बड़ी खबरें..


➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक्स पर पोस्ट, CBSE मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप, लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ी- अखिलेश, कॉपियों की दोबारा जांच को लेकर भी सवाल उठाए, भाजपा पर शिक्षा व्यवस्था में घपले का आरोप लगाया, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा- अखिलेश, शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर हमला, ‘न कोई जिम्मेदारी ले रहा, न कोई इस्तीफा दे रहा है’

➡लखनऊ- 25 मई को अचानक गायब हुई थी गुंजन मिश्रा, लखीमपुर से गायब हुई और लखनऊ में लाश मिली, परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, 25 मई को लखनऊ आई और होटल में अकेले रुकी थी, कल से होटल के कमरे से बाहर नहीं निकली थी, होटल कर्मचारियों ने पुलिस के सामने लॉक तोड़ा, होटल मिलन के रूम नंबर 23 में रुकी थी गुंजन, गुंजन मिश्रा के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला, लखीमपुर सदर कोतवाली में लिखा गया था केस

➡लखनऊ- आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का बयान, प्रदेश में आयुष सेंटर खोलने की तैयारी- दयाशंकर, सरकार की ओर से सब्सिडी देने की योजना, CM ने संविदा डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने के निर्देश दिए, बेहतर डॉक्टरों को सरकारी सेवाओं से जोड़ने पर जोर, आयुष विभाग के संविदा कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कदम

➡लखनऊ- हुक्का बार मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हुक्का बार चलाना मौलिक अधिकार नहीं- हाईकोर्ट, तंबाकू और निकोटिन को स्वास्थ्य के लिए खतरा बताया, राज्य सरकार को प्रतिबंध लगाने का अधिकार- हाईकोर्ट, व्यवसाय के अधिकार वाला याची का तर्क खारिज, प्रशासनिक कार्रवाई और लाइसेंस विवाद को दी थी चुनौती, कोविड काल में भी यूपी में हुक्का बार पर रोक लगी थी, मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी

➡लखनऊ- BJP नेता शिवम सिंह की पीट-पीटकर हत्या, सिगरेट लेने के विवाद में शिवम की हत्या, अयोध्या से दोस्तों संग लखनऊ आया था शिवम, विभूतिखंड में जलवा क्लब के पास की गई हत्या, हत्यारे मारपीट कर मौके से हुए फरार, पुलिस ने घायल शिवम को अस्पताल पहुंचाया था, इलाज के दौरान शिवम सिंह की मौत, पुलिस के मुताबिक सिर में पत्थर लगने से मौत, अयोध्या में भाजयुमो का सदस्य था शिवम सिंह, भाई सौरभ सिंह की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी विभूतिखंड पुलिस

➡कानपुर- सपा विधायक नसीम सोलंकी का गनर निलंबित, पूर्व विधायक इरफान संग बकरा बाजार गए थे, बकरा बाजार में हुआ दो पक्षों में विवाद, दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज हुआ था मुकदमा, गनर अजीम अहमद को किया गया निलंबित

➡प्रयागराज- बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, बस में सवार कई यात्री घायल, यमुनानगर जोन की खीरी थाना पुलिस पहुंची, मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, खीरी थाना क्षेत्र के गाड़ार पुल की घटना

➡रायबरेली- सड़क किनारे ढाबे में घुसा अनियंत्रित ट्रक, लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर घायल, बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आया, सभी घायलों को CHC भेजा गया, करहिया चौकी क्षेत्र के गोपालपुर की घटना

➡जालौन- कुएं में कूदने से युवक की मौत, ग्रामीणों और पुलिस ने किया रेस्क्यू, कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला, चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित किया, रामपुरा के वार्ड नंबर 5 गांधी नगर का मामला

➡एटा- शराब पीने से दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति की हालत बिगड़ी और भर्ती, अवागढ़ थाना क्षेत्र के निवासी थे मृतक, मृतक के बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, शराब में जहर मिलाकर देने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी, अवागढ़ कोतवाली क्षेत्र के मीसाकला का मामला

➡चंदौली- सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पर हमला, घर में घुसकर गार्गी पटेल पर हमला, मारपीट में गार्गी पटेल गंभीर घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, सपा नेता प्यारे लाल के परिजनों पर आरोप, बीच बचाव करने पहुंचे लोगों को भी धमकी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, मुगलसराय पुलिस जांच में जुटी

➡इटावा- केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे इटावा, धनगर समाज के मंच से गरजे केंद्रीय मंत्री, माता अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में उमड़ी भीड़, चितभवन से नुमाइश पंडाल तक निकली भव्य यात्रा

➡सुल्तानपुर- भूसमाधि के बाद निकले मौनी महाराज, सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज, 44 घंटे बाद भूसमाधि से निकले बाहर, राष्ट्र कल्याण को लेकर ली थी भूसमाधि, नगर के सीताकुंड घाट पर ली थी भूसमाधि

➡रायबरेली- ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने का मामला, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बड़ा बयान, 2027 चुनाव में बीजेपी जीतेगी- मंत्री, ग्राम प्रधान बीजेपी का झंडा करेंगे बुलंद- मंत्री

➡सीतापुर- छत के मलबे में दबे राजगीर की दर्दनाक मौत, छत की मरम्मत के दौरान हादसा, ग्रामीणों ने राजगीर दीपेंद्र का शव निकाला, पड़ोसी गांव प्यारेपुर में काम करने गया था दीपेंद्र, राजस्व टीम मौके पर पहुंची, महोली कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡अलीगढ़- डिलीवरी में नवजात की मौत पर हंगामा, निजी हॉस्पिटल में नवजात की मौत, प्रसूता की हालत गंभीर और ऑपरेशन किया गया, नॉर्मल डिलीवरी कहकर भर्ती किया था, बिना डॉक्टर बुलाए ऑपरेशन करने का आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की, बन्नादेवी इलाके के मानसी हॉस्पिटल का मामला

➡आगरा- STF टीम को मिली बड़ी सफलता, महिला मास्टर माइंड समेत 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, US, थाईलैंड और कैलिफोर्निया से मंगवाते थे इंपोर्टेड गांजा, सवा करोड़ का गांजा और 17 लाख की 167 ग्राम MDM बरामद, रेंटल कार ऐप से होती थी सप्लाई, OLX के जरिए घर को बनाया था अड्डा, खंदारी शिवपुरी कॉलोनी से गिरफ्तारी, आरोपियों ने समय-समय पर बदले ठिकाने, थाना सिकंदरा में केस दर्ज कर भेजे गए जेल

➡सीतापुर- मौसम विभाग की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 3 दिनों तक बेवजह घर न निकलने की अपील, आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, टोल फ्री नंबर 1077 पर कॉल कर सहायता लेने की अपील, आकाशीय बिजली, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, 50-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, अफवाहों से बचने की सलाह

➡आगरा- ट्रैफिक पुलिस सिपाही का वीडियो वायरल, चालान काटते पुलिसकर्मी की बाइक पर HSRP नहीं, कार चालक का नंबर प्लेट ना होने पर चालान का दावा, खुद नियम तोड़कर जनता को सिखा रहे कानून- यूजर्स, आगरा ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया पर ट्रोल, वायरल वीडियो भगवान टॉकीज क्षेत्र का बताया जा रहा, सोशल मीडिया पर बहस तेज

➡बहराइच- घाघरा में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद, 24 घंटे बाद 2 और युवकों के शव मिले, कल एक युवक का शव बरामद हुआ था, गोलू, सूरज और मोहित के शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, घाघरा में नहाने के दौरान डूबे थे तीनों युवक, SDRF और गोताखोरों ने शव निकाले, हरदी थाना क्षेत्र के कोड़वा मांसारी का मामला

➡शामली- बिजली विभाग के JE पर जानलेवा हमला, अवर अभियंता को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, जातिसूचक गालियों का भी आरोप, पावटी कला में मरम्मत के बाद लौटते समय हमला, झिंझाना-कैराना मार्ग पर बाइक रोककर हमला, गर्दन और सीने पर गंभीर चोटें, SC-ST एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

➡अमेठी- अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, बाइक सवार दो छात्र गंभीर घायल, दोनों घायल जिला अस्पताल रेफर, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के अंतू रोड की घटना

➡प्रयागराज- वाहन चोरी करते दो युवक पकड़े गए, स्थानीय लोगों ने रस्सी से बांधा, दोनों युवकों को पुलिस के हवाले किया, दारागंज थाना क्षेत्र के अलोपी बाग का मामला

➡दिल्ली- थोड़ी देर में BJP कार्यालय पहुंचेंगे हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश कार्यालय में कार्यभार संभालेंगे, तमाम मंत्री और कार्यकर्ता पहुंचे, सांसद कमलजीत सेहरावत भी मौजूद

➡दिल्ली- राहुल गांधी का शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, 18.5 लाख छात्रों के सवालों का जवाब देना होगा- राहुल, COEMPT कंपनी को ठेका देने पर सवाल, Globarena नाम से जुड़े विवादों का जिक्र, बिना बैकग्राउंड चेक के कॉन्ट्रैक्ट क्यों दिया गया- राहुल, छात्रों के भविष्य के साथ समझौते का आरोप

➡दिल्ली- आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे सिद्धारमैया, इस्तीफे के बाद दिल्ली आएंगे सिद्धारमैया, शाम 6:30 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम

➡दिल्ली- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE मुख्यालय में बैठक की, 12वीं के मूल्यांकन और रिजल्ट प्रक्रिया की समीक्षा, री-इवैल्युएशन पोर्टल पर भी चर्चा, CBSE डिजिटल सिस्टम मजबूत करने पर जोर, IIT मद्रास और IIT कानपुर के अधिकारी भी शामिल

➡देहरादून- CEEW द्वारा तैयार पुस्तिका का विमोचन, CM पुष्कर सिंह धामी ने किया विमोचन, सौर ऊर्जा को भविष्य की जरूरत बताया, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट पर चिंता जताई, पीएम सूर्य घर योजना का उल्लेख, 40 हजार रूफटॉप सोलर का लक्ष्य समय से पूरा, सौर ऊर्जा में राज्य को शीर्ष राज्यों में बताया

➡हरिद्वार- श्यामपुर रेंज में 2 बाघों के शिकार का मामला, मुख्य आरोपी आमिर हमजा की रिमांड का इंतजार, वन विभाग ने कोर्ट में रिमांड अर्जी दी, रिमांड मिलने पर पंजों की बरामदगी की जांच तेज होगी, शिकार में इस्तेमाल जहर और कुल्हाड़ी बरामद, केमिकल का जहर की तरह उपयोग, लापरवाही पर रेंजर, वन दरोगा और वन आरक्षी सस्पेंड

1
0 views

Comment