logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिना रेलिंग के छत से गिरने के कारण हुई मौत

मोहम्मदगंज।पलामू। झारखंड
पलामू जिला के मोहम्मदगंज थानांतर्गत कादल कुर्मी गांव निवासी विनय कुमार 54वर्षीय की मौत मझिआंव: नगर पंचायत के वार्ड नं 04 के गहिड़ी गांव के गढ़ौटा टोला पर बुधवार के रात्री में एक रिस्तेदार के घर के छत से गिरने के कारण हो गई। इस घटना की जानकारी लोगों को गुरुवार को शुबह में लगभग साढ़े पांच बजे मिली। इस घटना की सूचना जैसे ही लोगों को मिली वे हतप्रभ रह गए,और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस घटना से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

ईधर सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया,और उनकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं इसकी सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक वृज कुमार,एस आई धर्मेंद्र कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का दौरा कर छानबीन शुरू कर दिया,औऱ शव का पंचनामा तैयार कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार विनय कुमार बुधवार की रात्री में लगभग 11:30 बजे अपने मझिआंव खुर्द स्थित घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गढ़ौता टोला पर एक रिश्तेदार बिकेंद्र कुमार चंद्रवंशी के घर पर गए और रात्रि में वहीं छत पर ही सो गए। बताया जाता है कि उनके बगल में सोए हुए विकेंद्र कुमार जब सुबह में जागे तो विनय कुमार को नहीं पाकर सोचे कि वे अपने घर चले गए होंगे। इसी दौरान बिकेंद्र की बहन ने नीचे से शोर मचाया की वह नीचे गिरे पड़े हैं।
इसके बाद लोगों को जानकारी हुई।कयास यह लगाया जा रहा है की अर्ध रात्रि में विनय कुमार लघुशंका के लिए उठे होंगे और नींद में उनका पैर छत से नीचे पड़ गया जिसके कारण वे छत के नीचे जमीन पर गिर गये होंगे, और बेहोश हो गए होंगे,और कोई जान नही पाया। इसके बाद तत्काल मेडिकल सुविधा नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई होगी। घटना के बाद उनके माथे व चेहरे पर खून भी देखा गया था। जिसका कयास लगाया गया कि खिड़की के छज्जा पर चोट लगा होगा।

9
286 views

Comment