logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पृथ्वीराज चौहान की मनाई गई जयंती

मोहम्मदगंज। पलामू। झारखंड
गुरुवार को मोहम्मदगंज प्रखंड स्थित गीता मंदिर प्रांगण में क्षत्रिय जागृति मंच के तत्वावधान में महान हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 861वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सत्यनारायण सिंह के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें मोहम्मदगंज क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के महान योद्धा थे, जिनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।इस मौके पर कामेश्वर सिंह, गौरीशंकर सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, विपिन विहारी सिंह, विमलेश सिंह, रुपेश कुमार सिंह, मुकेश सिंह, विजेन्द्र सिंह, मंगल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

13
283 views

Comment