logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिला जनजाति सुरक्षा मंच का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली।
जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने आज महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर जनजाति समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने जनजातीय समाज के अधिकार, संस्कृति, परंपरा और विकास से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर जनजाति समाज के संदर्भ में विविध विषयों पर चर्चा की। इस दौरान जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत एवं अन्य प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, अखिल भारतीय संगठन मंत्री अतुल जोग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टेची गुबिन, एच. के. नागू, जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत, राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. राजकिशोर हांसदा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सूर्य नारायण सूरी, जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष हर्ष चौहान तथा आदिम जाति सेवक संघ के अध्यक्ष प्रकाश उइके मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

1
1131 views

Comment