नशेड़ियों को गाली-गलौज से रोका तो परिवार पर हमला, चार लोग घायल
📍 बिहारीगढ़ / सहारनपुर: कस्बे की रामगढ़ कॉलोनी में नशेड़ियों को गाली-गलौज करने से रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि देर शाम बड़ी संख्या में युवक घर में घुस आए और परिवार के चार सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की।
जानकारी के अनुसार थाने के समीप स्थित रामगढ़ कॉलोनी से कुछ बाइक सवार युवक नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए गुजर रहे थे। इसी दौरान सुखपाल सिंह के बेटे अमित कुमार ने उन्हें ऐसा करने से रोका। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी युवक बाद में अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा पहुंचे और हमला कर दिया।
हमले में सुखपाल सिंह, उनके बेटे अमित कुमार, नवनीत सिंह और अमित कुमार की पत्नी घायल हो गए। मारपीट के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही Biharigarh Police Station पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
जांच के दौरान आरोपियों से जुड़ी एक बाइक कस्बे के पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली। बाइक लेने पहुंचे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
🎤 रिपोर्ट: Rao Shokeen
📰 Founder & Editor-in-Chief – Rao Digital India News