logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

29 मई को सहारनपुर में रेड अलर्ट, जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

📍 सहारनपुर: मौसम विभाग द्वारा 29 मई 2026 के लिए सहारनपुर में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी Arvind Kumar Chauhan ने आमजन के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने जनपद में तेज आंधी-तूफान, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई है।
प्रशासन के अनुसार 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और पूरी सतर्कता बरतें।
प्रशासन द्वारा जारी मुख्य निर्देश
🔹 तेज आंधी के दौरान घरों के अंदर सुरक्षित रहें।
🔹 बड़े होर्डिंग्स, साइनबोर्ड, कमजोर दीवारों और पुराने पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
🔹 मेघगर्जन और वज्रपात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग बंद रखें।
🔹 खुले मैदान, तालाब और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।
🔹 ओलावृष्टि की स्थिति में सिर को सुरक्षित ढककर रखें।
🔹 मवेशियों और पालतू जानवरों को पक्के शेड में बांधकर रखें।
🔹 जलभराव वाले रास्तों और गिरे हुए बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें।
आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर
☎️ जिला आपदा नियंत्रण कक्ष:
📞 0132-2723971
📞 0132-2723344
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
🎤 रिपोर्ट: Rao Shokeen
📰 Founder & Editor-in-Chief – Rao Digital India News

3
25 views

Comment