Breaking news कर्नाटक से कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस्तीफा देने के बाद छलका सिद्धारमैया का दर्द, बोले- जनता ने मुझे पांच साल के लिए चुना
Karnataka Politics: सिद्धारमैया ने गुरुवार को कर्नाटक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमांड के सुझाव के बाद स्वेच्छा से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वे राज्य की राजनीति में बने रहेंगे और राज्यसभा में नहीं जाएंगे। पार्टी हाई कमांड के निर्देशों के बाद, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को सौंप दिया।
'आपराधिक ताकतों के खिलाफ लड़ता रहूंगा'
सिद्धारमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने हाई कमांड के सुझाव पर अपना इस्तीफा दे दिया है। मैं राज्य की राजनीति में बना रहूंगा और आपराधिक ताकतों के खिलाफ लड़ता रहूंगा। मैंने हाई कमांड को भी यही बात कही है कि मैं राज्यसभा नहीं जाना चाहता और अपनी आखिरी सांस तक कर्नाटक की राजनीति में बना रहूंगा।