लोहारू में तेज बारिश से भीषण गर्मी से राहत
लोहारू : गुरुवार शाम तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोहारू क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। कई दिनों से चल रही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान थे, लेकिन बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।
बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजारों और सड़कों पर लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने ठंडी हवाओं और बारिश का आनंद लिया। किसानों ने भी बताया कि यह बारिश फसलों और पशुओं के लिए लाभकारी होगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।