logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भैंस चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो भैंस बरामद

हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दो भैंस भी बरामद की हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के पतरिया निवासी महेंद्र सिंह ने 21 मई 2026 को थाने में तहरीर देकर बताया था कि रात करीब एक बजे उनके घर के बाहर पेड़ के नीचे बंधी दो भैंस अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर हुसैनगंज थाने में मुकदमा संख्या 104/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 27 मई 2026 को पुलिस ने आरोपी हफीज पुत्र अब्दुल गफ्फूर उर्फ गफ्फू निवासी पानी पूर्वी मोहल्ला मुराइनटोला थाना कोतवाली फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर की बाउंड्रीवाल से चोरी की गई दोनों भैंस बरामद कर ली गईं।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथियों कौशल, आशु, चांद, इरशाद और नूर आलम के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक चोरी की गई भैंसों को पिकअप वाहन संख्या UP41AT7837 से ले जाया गया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

23
739 views

Comment