पटवारियों का समयमान वेतनमान स्वीकृत
टीकमगढ़। अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग बल्देवगढ़ द्वारा राजस्व विभाग के अंतर्गत कार्यरत पटवारियों को नियमानुसार समयमान वेतनमान स्वीकृत किए जाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार पात्र पटवारियों को उनकी सेवा अवधि पूर्ण होने पर समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है।
आदेश में उल्लेखित कर्मचारियों को प्रथम एवं द्वितीय समयमान वेतनमान नियमानुसार स्वीकृत किया गया है। इस निर्णय से संबंधित कर्मचारियों में संतोष एवं उत्साह का वातावरण है।