बरसठी थाना क्षेत्र में वारंट अभियुक्त राधेश्याम गिरफ्तार
बरसठी : बरसठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त राधेश्याम उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है। राधेश्याम पुत्र रामराज गौतम निवासी ग्राम तड़वां, थाना बरसठी का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में दर्ज एक मुकदमे में न्यायालय ने वारंट जारी किया था। आरोपी पर मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थाना बरसठी के पुलिसकर्मी शामिल थे।