logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना जिगना पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के अभियोग से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार


मीरजापुर। थाना जिगना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मई 2026 को एक महिला द्वारा थाना जिगना पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि नामजद अभियुक्त ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जिगना पर मु0अ0सं0-117/2026 के तहत धारा 69, 137(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में उप निरीक्षक कृपाशंकर यादव एवं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त अमन कुमार उर्फ गोलू पुत्र दिलीप सिंह निवासी ग्राम बास (लखनपुर), थाना कोराव, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं एवं पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय भेज दिया है।

0
0 views

Comment