बहराइच जिले के थाना खैरी घाट के एक उवक ने मुख्यमंत्री जी के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी करने वाला शख्स गिरेफ्तार
*प्रेस नोट*
*थाना- खैरीघाट, बहराइच*
*दिनांक- 28.05.2026*
*फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का विवरण* – वादी मुकदमा द्वारा सूचना दिया गया कि राजकुमार वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा निवासी थैलिया थाना खैरीघाट जनपद बहराइच द्वारा अपने सोशल मीडिया फेसबुक आईडी राजकुमार वर्मा से मानननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का फोटो गलत तरीके से बनाकर अमर्यादित टिप्पणी किया है । जिसे लेकर समाज में घृणा एवं वैमन्स्य पैदा करने की नियत से इलेक्ट्रानिक माध्यम से गलत शब्दों का प्रयोग किया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक 27.05.2026 को मु0अ0सं0 186/2026 धारा 353(2) बीएनएस बनाम राजकुमार वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा निवासी थैलिया थाना खैरीघाट जनपद बहराइच पंजीकृत किया गया ।
जिसकी विवेचना के क्रम में आज दिनांक 28.05.2026 को अभियुक्त राजकुमार वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा निवासी थैलिया थाना खैरीघाट जनपद बहराइच को ग्राम थैलिया चौराहे पर समय करीब 13.10 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया अनुरूप माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*- 1.राजकुमार वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा निवासी थैलिया थाना खैरीघाट जनपद बहराइच उम्र 48 वर्ष
*गिरफ्तारी का स्थान व समय*- ग्राम थैलिया चौराहे समय दिनांक 28.05.2026 को करीब 13.10 बजे
*पंजीकृत अभियोग का विवरण*- मु0अ0सं0- 186/2026 धारा- 353(2) BNS
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 मनोज यादव
2. हे0का0 अरविन्द राव
3. का0 मो0अबरार
4. पीआरडी त्रिलोकी बर्मा