करहल मैनपुरी: बस-ट्रक टकराव में दो की मौत, 20 घायल
करहल मैनपुरी: तेज रफ्तार प्राइवेट डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। घटना सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 83 के पास हुई।
सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय और उप निरीक्षक राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल घायल लोगों को तुरंत सैफई अस्पताल पहुंचाया गया जहां चालक और एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 20 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बस जनपद गोन्डा से सबारियो को लेकर दिल्ली जा रही थी। सैफई अस्पताल पहुंचे अधिकारी घायलों के बेहतर इलाज का निरीक्षण कर रहे हैं।