logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी में संभाजी नगर के युवा गायक कलाकार अनिरुद्ध वरणगांकर* ने खूब दाद बटोरी

*संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी में संभाजी नगर के युवा गायक कलाकार अनिरुद्ध वरणगांकर* ने खूब दाद बटोरी
श्रोताओं ने देर रात तक खुले प्राकृतिक वातावरण में गीतो का भरपूर आनंद लिया ।


रिपोर्टर -
भगवानदास शाह

बुरहानपुर जिले की प्रतिष्ठित शासकीय मान्यता प्राप्त संस्था में गीतों की महफिल में चार चांद लगाने के लिए जिले के पूर्व रहवासी अनिरुद्ध वरणगांकर प्लेबेग सिंगर ने संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी में बुधवार शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक गीतो की झडी लगा दी श्रोताओं को ऐसा बाँध रखा कि समय पता ही नहीं चला,संस्था अध्यक्ष विलास गोसावी ने बताया कि जिले का सौभाग्य है कि ऐसी महान गायक हस्तियों ने यहां जन्म लिया है,इस अवसर पर संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी के उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, सैयद शकील मुन्ना भाई, वरिष्ठ सदस्य दिलीप जोशी,ठाकुर वीरेंद्र सिंह चित्रकार,पूनमचंद पांडे,मधुकर वाघले, दिलीप जोशी, सचिव रवि पांडे सहित सभी संगीत प्रेमी श्रोता एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

1
456 views

Comment