logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आकोली स्वास्थ्य केंद्र एक कम्पाउंडर के भरोसे, ग्रामीणों ने डॉक्टर नियुक्ति की उठाई मांग

बेंगलुरू/जालौर (दलपतसिंह भायल) जिले के ग्राम आकोली के स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से डॉक्टर का पद रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के चलते आकोली सहित आसपास के कई गांवों के मरीज प्रभावित हो रहे हैं।
गांव के जागरूक युवा पूरणसिंह काबावत ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कई महीनों से डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। आकोली के अलावा बिबलसर, देलदरी, आडवाडा, डुडसी सहित आसपास के गांवों के लोग भी इसी स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं, लेकिन अस्पताल फिलहाल केवल एक कम्पाउंडर भंवरलाल मेघवाल के भरोसे संचालित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कम्पाउंडर भंवरलाल मेघवाल भी कुछ समय बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में यदि जल्द डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई तो क्षेत्र के मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह प्रभावित हो सकती हैं और ग्रामीणों को गंभीर परेशानी झेलनी पड़ेगी।
पूरणसिंह काबावत ने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित से मुलाकात कर आकोली स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र डॉक्टर लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई तो ग्रामवासी आंदोलन करने को मजबूर

179
5359 views

Comment