नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मन्ना पुरवा, मदारा, लालपालपुर टीमें विजयी रही
।पूर्व प्रधान व समाजसेवी स्वर्गीय श्री उदय वीर सिंह जी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट।
हरदोई - ग्रामीण क्षेत्रों से भी क्रिकेट प्रतिभाएं पटल पर लाई जाए।इसी उद्देश्य से सुरसा विकास खंड के पचकोहरा गांव के पिनहा बाबा खेल मैदान पर श्री उदय वीर सिंह की स्मृति में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्धघाटन बुधवार को भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष शिवा जी सिंह व निवर्तमान अध्यक्ष अर्जुन सिंह के साथ ही पत्रकार कमलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
उद्धघाटन कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री उदय वीर सिंह जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित की गई।टूर्नामेंट के प्रमुख आयोजक रहे आदर्श उर्फ भोला शर्मा ने बताया की ग्रामीण खिलाड़ियों को खेल से और अधिक लगाव हो,इसके लिए नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।
उद्धघाटन मैंच मन्ना पुरवा ने 1 रन से जीता वहीं दूसरा मैच मंदारा ने 51रन से व तीसरा मैच में लालपालपुर की टीम विजई रही।आयोजन के सहयोगी रूप में प्रमुख रूप से शुभेंद्र सिंह मुदित विकास राना शानू तिवारी सूरज पुष्कर विकास वर्मा मुनव्वर राना सचिन तिवारी दीपू वर्मा विवेक वर्मा आदि रहे।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई*