logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शराब का ठेका बंद कराया जाए ग्राम barahara में

महोदय जैसा कि आपको पूर्व में ज्ञात है कि मदिरा का सेवन स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है और सरकार की ओर से मदिर बेचने का कोई शासनादेश या विधेयक पारित नहीं है कि मदिरा को बेचा जाए l फिर भी शासन की मंशा मदिरा बेचने की है तो सरकार के अमृत महोत्सव में देश के महापुरुषों के सम्मान में अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं तो उन्हीं महापुरुषों में से एक त्याग मूर्ति स्वामी ब्रम्हानंद जी हैं l जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सुधार में लगा दिया l मैं एक स्वामी ब्रम्हानंद जी का अनुयायी रिटायर्ड फौजी हरीचरन हूँ l मेरा पहले तो अनुरोध है कि ऐसे महापुरुष के गांव में शराब की दुकान का आवंटन न किया जाए l अगर स्वामी जी के गांव में शराब की दुकान का आवंटन किया जाता है तो यह स्वामी ब्रम्हानंद जी का बहुत अपमान होगा जिससे सरकार की निंदा तो होगी ही साथ ही सरकार की छवि भी धूमिल होगी l अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि यहां पर शराब की दुकान का आवंटन रद्द किया जाए l और अगर ऐसा नहीं होता है तो सम्पूर्ण क्षेत्र के स्वामी ब्रम्हानंद जी के अनुयायी इसका विरोध करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी l
त्याग मूर्ति स्वामी ब्रम्हानंद जी के जन्म स्थान ग्राम barahara तहसील शरीला में मदिरा की दुकान न आवंटित करने के संबंध में प्रार्थना पत्र महोदय त्याग मूर्ति स्वामी ब्रम्हानंद जी देश के गिने चुने उन महापुरुषों में से एक है जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पण किया है l उनके त्याग और तपस्या अतुल्य है l सम्पूर्ण समाज स्वामी ब्रम्हानंद जी का अनुयायी हैं l अगर ऐसे महापुरुष उनके जन्म स्थान ग्राम बरहारा गांव में सरकार की तरफ से शराब की दुकान खोली गई तो सरकार के अमृत महोत्सव में महापुरुषों को दिए जाने वाले सम्मान के विपरीत कार्य होगा l इस एक दुकान से सरकार की छवि पर बुरा असर पड़ेगा आने वाले समय में स्वामी ब्रम्हानंद जी के अनुयायियों का विरोध का सामना करना पड़ेगा l जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी l

प्रार्थी

Hari charan fauji

7068885221

2
790 views

Comment