logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन हाइवा वाहन जब्त.!


बलरामपुर (मोहम्मद खालिद)

बलरामपुर जिले में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की।
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर, बरियों एवं पस्ता क्षेत्र में अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए कुल तीन हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई खनिज अधिकारी के नेतृत्व में की गई।
जब्त सभी वाहनों को बरियों एवं पस्ता थाना की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

68
2514 views

Comment