logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनीपत में उद्योगपति प्रदीप केले जी का भव्य स्वागत

🖋️ Aima Media जन जन की आवाज…
एमएलसी रामचंद्र प्रधान जी की उपस्थिति में सोनीपत में उद्योगपति प्रदीप केले जी का भव्य स्वागत
सोनीपत, हरियाणा में उद्योगपति प्रदीप केले जी के कार्यालय पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रामचंद्र प्रधान जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता मुकेश धामा जी, चंद्र पाल सिंह जी एवं राज्यकीय ठेकेदारगण सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। सभी अतिथियों ने पुष्प भेंट कर उद्योगपति प्रदीप केले जी का सम्मान किया तथा सामाजिक एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहयोग, समाजहित एवं जनसेवा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित में मिलकर कार्य करने की बात कही।
Aima Media
जन जन की आवाज… 🖊️

0
533 views

Comment