नोएडा एयरपोर्ट के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था
नोएडा : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आवागमन के लिए प्रथम चरण में 110 इलेक्ट्रिक बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। यह कदम 15 जून से प्रस्तावित उड़ान संचालन से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है।
प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके। इस योजना से यात्रियों को बेहतर और टिकाऊ सेवा प्रदान करने की उम्मीद है।