logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पं सवलिया मिश्र स्मृति सह मेधावी छात्र सम्मान तथा स्मृति ग्रंथ लोकार्पण समारोह की तिथि बढ़ी।

पं सवलिया मिश्र स्मृति सह मेधावी छात्र सम्मान तथा स्मृति ग्रंथ लोकार्पण समारोह की तिथि बढ़ी।
*********************************************०*

छपरा,२८मई। स्वातंत्र्योत्तर सारण के शिक्षा जगत के शलाका पुरुष तथा जिले के दो गौरवशाली उच्च विद्यालयो मैक्डोनल्ड+२उच्च विद्यालय, देवरिया और लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण+२उच्च विद्यालय के निर्माता माने जाने वाले प्रकांड विद्वान और यशस्वी प्रधानाध्यापक स्व सवालिया मिश्र के छियालीसवें स्मृति सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह की निर्धारित तिथि तीस मई को आगे बढ़ा दिया गया है।यह निर्णय आज यहां मोहन नगर के संपूर्ण क्रांति आंदोलन आश्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पं मिश्र के वरिष्ठ शिष्य और पत्रकार ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भीषण गर्मी और उसके कारण जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों की समयावधि के घटा दिए जाने के कारण लिया गया।
आयोजन समिति के संयोजक एवं पं मिश्र के पुत्र साहित्यकार एवं जेपी सेनानी अविनाश नागदंश ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि स्थानीय लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण 2उच्च विद्यालय में सदा की तरह मनाया जानेवाला यह सारस्वत पुण्य समारोह अब ग्रीष्मावकाश की छुट्टी के उपरान्त आगामी जून महीने के अंतिम सप्ताह में मनाया जाएगा और प्रकाशनाधीन पंडित सवालिया मिश्र स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण भी उसी भव्य समारोह में किया जाएगा, जिसमें स्थानीय नटराज संगीत कला केंद्र के कलाकारों एवं प्रसिद्ध लोक गायक रामेश्वर गोप द्वारा भव्य सांस्कृतिक श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।श्री नागदंश ने यह भी बताया कि इच्छुक लेखक स्मृति ग्रंथ में प्रकाशनार्थ अपनी रचना अब भी हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत अथवा भोजपुरी भाषा मे दस जून तक ह्वाट्सएप नं.७८७०१६३२७३ पर सहर्ष भेज सकते हैं।
बैठक में शामिल होने वालों में डा शुभाशीष कुमार सिंह, अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी,बैंकर राजेश चंद्रा, संगीतज्ञ विवेक एवं विश्वनेक समदर्शी,शांता सौम्या और ओंम शांति के नाम उल्लेखनीय हैं।

6
760 views

Comment