logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायगढ़ पुलिस ने खरसिया के ग्राम गुरदा में किशोर बालक हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा शराब पार्टी के दौरान विवाद में आरोपियों ने की थी किशोर से मारपी

रायगढ़ पुलिस ने खरसिया के ग्राम गुरदा में किशोर बालक हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा
शराब पार्टी के दौरान विवाद में आरोपियों ने की थी किशोर से मारपीट कर हत्या, शव को बरगद पेड़ के नीचे छिपाया
हत्या मामले में शामिल तीन आरोपी- दो युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “अपराधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है, अपराध कर कानून से बचना मुश्किल है, लगातार गंभीर वारदात का खुलासा किया जा रहा है”
28 मई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में खरसिया पुलिस ने ग्राम गुरदा में मिले किशोर बालक के शव मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के मामले में चन्द्रशेखर उर्फ चंदा डनसेना (22 वर्ष), रघुसिंह उर्फ रघुनाथ राठिया (30 वर्ष) तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि घटना दिनांक को चारों युवक ग्राम गुरदा के डोगरमुड़ा खार खेत गए थे, जहां शराब सेवन के दौरान हुए विवाद में मारपीट कर किशोर की हत्या कर दी गई और शव को छिपाने का प्रयास किया गया।
घटना के संबंध में दिनांक 25.05.2026 को खरसिया पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गुरदा के डोगरमुड़ा खार स्थित बरगद पेड़ के नीचे एक किशोर बालक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड, थाना खरसिया, थाना भूपदेवपुर एवं चौकी खरसिया की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने तत्

19
907 views

Comment