logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजयपुर में चोरों का तांडव: कुट्टियाँ, छितौना और परसौनी में छह घरों को बनाया निशाना, तीन में चोरी


बिजयपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात कुट्टियाँ, छितौना और परसौनी गांव में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। अज्ञात चोरों ने कुल छह घरों को निशाना बनाया, जिनमें से तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, जबकि अन्य घरों में चोरी का प्रयास किया गया।
घटना के बाद तीनों गांवों में दहशत का माहौल है। सुबह लोगों को जैसे ही चोरी की जानकारी मिली, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीड़ित परिवारों ने बताया कि चोर रात के अंधेरे में घरों में घुसे और नकदी, जेवरात समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खास बात यह है कि यह पूरा इलाका बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सुनील कुमार से जुड़ा क्षेत्र माना जाता है। इसके बावजूद लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई, रात में गश्त बढ़ाने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

9
341 views

Comment