मीरजापुर में ईद-उल-जूहा पर्व की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
मीरजापुर: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के साथ मिलकर ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने के लिए नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, इमामबाड़ा, कंतित और अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
पुलिस और प्रशासन ने जनपद में शांति बनाए रखने, आपसी भाई-चारे को कायम रखने और त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर सतर्क रहने का संकल्प लिया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की रोकथाम के लिए निगरानी के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से भी सतत् निगरानी की जा रही है। सभी अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने में जुटे हुए हैं।