शिमला में फिल्म BLIND CURVE की शूटिंग पूरी - संपूर्ण हिमाचल निर्माता निर्देशकों की प्राथमिकता में है शामिल
शिमला: घनाहट्टी में सस्पेंस थ्रिलर फिल्म BLIND CURVE की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई। इस फिल्म का निर्देशन ज्योत्सना भट्ट ने किया है, जिनके पास विज्ञापन उद्योग में लगभग 25 वर्षों का अनुभव है। फिल्म का निर्माण मुंबई स्थित Yellow Windows कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जिसके संस्थापक विरेंद्र सैनी और ज्योत्सना भट्ट हैं। कहानी, पटकथा और संवाद अभिमन्यु ने लिखे हैं।
फिल्म में मुख्य भूमिका में विरेंद्र सैनी, रीतीका शर्मा, केदार ठाकुर और अभिमन्यु हैं। शिमला के प्रसिद्ध थिएटर कलाकार कपिल शर्मा ने लाइन प्रोडक्शन संभाला जबकि आर्ट डायरेक्शन विक्रांत ठाकुर ने किया। स्थानीय कलाकारों ने इस अनुभव को अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ अनुभवों में से एक बताया और निर्माता टीम की समय पर भुगतान और उदारता की तारीफ की। निर्देशक ज्योत्सना भट्ट और निर्माता विरेंद्र सैनी ने टीम की मेहनत और सहयोग की सराहना की और बताया कि इसी ने शूटिंग को समय पर पूरा करने में मदद की।