logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाराबंकी: फर्जी दारोगा बनकर युवक को किया ब्लैकमेल, NGO ने किया भंडाफोड़, समझौते के बाद छूटा आरोपी

Ashutosh Verma (Digital Reporter)
UpNotifications

बाराबंकी : दरियाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक को फर्जी दारोगा बनकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सऊदी अरब जाने की तैयारी कर रहे युवक को जालसाजों ने निशाना बनाया था। लगभग पांच दिन पहले आधी रात को युवक को एक अनजान युवती के नाम से कॉल आई, जिसे उसने नहीं उठाया। अगले दिन दूसरे नंबर से कॉल आई जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को चौकी इंचार्ज बताते हुए धमकी दी और युवक को मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी। आरोपी ने पैसे ऐंठने के लिए वकील और पुलिसकर्मी बनकर दबाव बनाया।

युवक के परिवार ने घबराकर एनजीओ संचालिका ईशा तुफैल से संपर्क किया। ईशा तुफैल ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी ने पड़ोसी जिले के पटरंगा थाने आने की बात कही। इस बातचीत का ऑडियो भी सामने आया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बुधवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, शिकायतकर्ता ने तहरीर वापस ली और थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

2
100 views

Comment