logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रावस्ती में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित

श्रावस्ती: बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में वित्तीय अनियमितताओं एवं सरकारी धन के संभावित दुरुपयोग के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी श्रावस्ती ने जांच समिति गठित की है। शिकायतकर्ता प्रेम पाल पुत्र राजाराम निवासी सिरसिया द्वारा प्रस्तुत शिकायती पत्र में इन आरोपों का उल्लेख किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच के निर्देश दिए हैं।

जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार और उप जिलाधिकारी श्रावस्ती को नामित किया गया है। समिति को संबंधित अभिलेखों, उपस्थिति पंजिका, वेतन भुगतान अभिलेख, वाहन लॉगबुक, अनुदान विवरण सहित अन्य दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि वित्तीय अनियमितता पाई जाती है तो दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पर्यवेक्षण अधिकारी रविन्द्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि जांच जारी है।

5
300 views

Comment