दिन के उजाले में जल रही हाईमास्ट लाइट,जिम्मेदार बने अनजान
गर्मी बढ़ते ही हर तरफ विद्युत व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखने को मिलने लगता है जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक मात्रा में ऊर्जा खपत है,जिससे अधिकांश लाइनें ओवरलोडिंग का शिकार होने लगती हैं,जिससे विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल रखने में काफी समस्याएं आने लगती हैं,इस समस्या से बचने के लिए विद्युत विभाग अनेक प्रकार से जागरूकता अभियान चलाता है,जिससे की उपयोग में लाये जाने वाले यंत्रों का ही चालू रखा जाए अन्यथा की स्थिति में उसको बंद कर दिया जाए जिससे विद्युत ऊर्जा का फिजूल खर्च ना हो सके,
इसी क्रम में नगर पंचायत जरवल के अंतर्गत जरवल चौकी के सामने लगी हाईमास्ट लाइट दिन के उजाले में भी जलती नजर आई,जिस संबंध में दूरभाष के माध्यम से जेई उपकेंद्र जरवल से बात कर सूचना दी गई,उसके बावजूद भी दोपहर तक लाइट बंद नहीं हुई,उक्त के संबंध में नगर पंचायत जरवल की ईओ से फोन द्वारा संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा, जिससे इस प्रकार विद्युत की फिजूल खर्ची का जिम्मेदार कौन है यह कह पाना मुश्किल है,नगर पंचायत में लगी लाइटों का जिम्मेदार विद्युत विभाग है या स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन, किंतु दिन में जल रही हाई मास्ट लाइट स्थानीय प्रशासन की अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही,सरकार के मनसा व ऊर्जा विभाग की गाइडलाइन के प्रति उदासीनता की झलक साफ-साफ दिखाई पड़ रही है,