हापुड़: बिना अनुमति संचालित स्विमिंग पूल में युवक घायल, संचालक गिरफ्तार
हापुड़ / सिम्भावली: थाना सिम्भावली पुलिस ने ग्राम अनुपूर डिबाई स्थित एक स्विमिंग पूल में युवक के नहाने के दौरान घायल होने तथा बिना प्रशासनिक अनुमति के स्विमिंग पूल संचालित करने के मामले में कार्रवाई करते हुए स्विमिंग पूल संचालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि स्विमिंग पूल बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों एवं वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था। युवक के घायल होने की सूचना मिलने पर मामले की जांच में अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद पुलिस ने संचालक को हिरासत में लिया। थाना सिम्भावली पुलिस ने क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने और लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।