हापुड़: जुआ-सट्टा खेलते 7 अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद
हापुड़: थाना सिंभावली पुलिस ने बकरा ईद पर्व के मद्देनजर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जुआ-सट्टा खेलते हुए 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹22,850 नकदी और 104 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पकड़े गए अभियुक्तों में नदीम पुत्र रिफाकत, शहजाद पुत्र अशलुफ निवासी सिखेड़ा, दीन मोहम्मद पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी राजपुर, तरीकत पुत्र अब्दुल शकूर निवासी हरौड़ा मोड़ कस्बा सिंभावली, मुन्ने पुत्र रशीद निवासी अल्लाबख्शपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर, आकाश पुत्र कैलाश निवासी खेड़ा थाना बहादुरगढ़ और रामवीर पुत्र जम्मन सिंह निवासी कुचेसर चौपला थाना बाबूगढ़ शामिल हैं। थाना सिंभावली पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।