logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुचाई सीएचसी प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू को डीसी ने किया सम्मानित

सरायकेला-खरसावां: स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला समाहरणालय सरायकेला में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु आयोजित विशेष शिविरों में बेहतर प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया।

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र मुंडा को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. सरजू प्रसाद सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।

2
201 views

Comment