logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली पुनर्वास सेल में जीएम निरंजन जी से हुई महत्वपूर्ण चर्चा.

सिंगरौली के पुनर्वास सेल में आज पुनर्वास जीएम निरंजन जी से विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विस्थापन लाभ, आवश्यक दस्तावेजों तथा नापी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त करना था।
चर्चा के दौरान यह प्रश्न उठाया गया कि क्या माता-पिता को भी विस्थापन का लाभ मिलेगा। इस पर जीएम निरंजन जी ने बताया कि वर्ष 2021 से जिन लोगों का रिकॉर्ड उपलब्ध है और जो संबंधित क्षेत्र में निवासरत हैं, उन्हें विस्थापन लाभ दिया जाएगा।विस्थापन लाभ के लिए आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में उन्होंने बताया कि दो प्रमाण पर्याप्त होंगे। इनमें बिजली बिल, पानी का बिल, वोटर आईडी, आधार कार्ड, गैस कनेक्शन तथा नगर निगम की टैक्स रसीद जैसे दस्तावेज शामिल हैं, जो यह प्रमाणित करें कि संबंधित व्यक्ति वर्ष 2021 से वहां निवास कर रहा था।
नापी प्रक्रिया को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। उन्होंने बताया कि अंतिम ऑनलाइन नापी में नामांकित व्यक्ति को जोड़ने का प्रावधान था, जबकि पहले हुई मैन्युअल नापी में यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। हालांकि अब जो व्यक्ति प्रार्थनापत्र देगा, उसे नामांकित व्यक्ति जोड़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा और उसका नाम आईडी में जोड़ा जाएगा।

3
416 views

Comment