शाहजहांपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपनी संपत्ति दान की
शाहजहांपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एस एस लॉ कॉलेज और स्वामी सुखदेवानंद डिग्री कॉलेज का संचालन किया है। पिछले वर्ष उन्होंने इस कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलवाकर शाहजहांपुर वासियों को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा उपहार दिया।
आज उन्होंने अपनी 550 करोड़ की संपत्ति विश्वविद्यालय को दान करने के लिए तहसील पहुंचकर रजिस्ट्री करवाई। उन्होंने कहा कि सरकार का योगदान होता रहेगा, लेकिन वे अपनी संपत्ति दान करके शाहजहांपुर के विकास और उन्नति के लिए योगदान देना चाहते हैं। उनके इस कदम को पूरे जिले में एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।