इनरवा थाना की कमान संभाली संतोष कुमार ने
मैनाटांड़: पश्चिम चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे इनरवा थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में पु० अ० नि० संतोष कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर फोकस किया है।
संतोष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराध एवं तस्करी जैसी गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और पुलिस तथा आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया। थाना परिसर में पदभार ग्रहण के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया और स्थानीय लोगों में उनके आगमन को लेकर सकारात्मक माहौल देखा गया।